बुरहानपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में ग्रेडिंग व्यवस्था में जिला बुरहानपुर द्वारा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष रूचि प्रदर्शित करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया गया है। इसे दृष्टिगत रखते हुए अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे को प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विदित हो कि, जिला पंचायत बुरहानपुर ने 31 मार्च, 2023 की स्थिति में विभिन्न योजनाओं में विशेष उपलब्धि के साथ 05 अंकों में से 4.25 औसत अंक (ए$) अर्जित कर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है, जो बुरहानपुर जिले के लिए सराहनीय है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भव्या मित्तल नें अभिषेक दुबे को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्याे की सराहना की है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।