गुना। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए द्वारा विद्युत करंट से हुयी मृत्यु के एक प्रकरण में चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि मृतक के वैद्य वारिसान को स्वीकृति के आदेश जारी किए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुना वीरेन्द्र सिंह बघेल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार 31 मार्च 2022 को कृषि कार्य के दौरान विद्युत करंट लगने से गिरराज पुत्र छोगालाल किरार निवासी ग्राम रत्नागिर तहसील बमोरी जिला गुना की मृत्यु हो गयी थी। प्रकरण में मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनांतर्गत आर्थिक अनुदान राशि 4 लाख रूपये स्वीकृति की अनुशंसा की गयी। उक्त प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर द्वारा कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने से मृतक गिरराज किरार के वैद्य वारिसान उसकी पत्नि विशाखाबाई किरार निवासी ग्राम रत्नागिर तहसील बमोरी जिला गुना को आर्थिक सहायता राशि 4 लाख रूपये की स्वीकृति के आदेश जारी किए गए हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।