BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को होगी महिला स्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 7:27 pm
BIG REPORT : जिले के ग्राम पोचानेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरूआत, पहली बार अस्पताल में गूंजी किलकारी, गोकुल बाई ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के ग्राम पोचानेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने प्रसव केन्द्र शुरू होने के पश्चात कल हुए पहले प्रसव में बेरछा दातार निवासी प्रवीण की पत्नी गोकुल बाई ने एक बच्चे को जन्म दिया। पोचानेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुरू हुए प्रसव केन्द्र में पहले प्रसव पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने पोचानेर पहुंचकर जच्चा एवं बच्चे को शुभकामनाएं दी और मिठाई भी खिलाई।

उल्लेखनीय है कि जैसे ही इस प्रसव केन्द्र पर बच्चें का जन्म हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ एवं गांव में हर्ष की लहर दौड़ गई क्योंकि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को डिलेवरी पॉइंट बनाने के बाद यह सबसे पहला प्रसव था। उक्त खबर जब इसी गांव के निवासी और वर्तमान में मप्र शासन में राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार के पास पहुंची तो उन्होंने स्वयं ग्राम पोचानेर पहुंच कर बच्चें को जैसे ही देखा तो कहा कि यह अनमोल है और वंही पर उसका नामकरण कर अनमोल रख गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजू निदारिया सहित अन्य स्टॉफ भी उपस्थित था। इस अवसर पर मंत्री परमार ने बच्चें के परिजनों एवं सफल प्रसव करवाने वाले स्टाफ को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि कई दिनों से पोचानेर का यह  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद था जिसे मंत्री परमार के प्रयासों से इसे चालू किया गया एवं चिकित्सकों एवं स्टॉफ की नियुक्ति कर डिलेवरी पॉइंट बनवाया गया। इसके पश्चात से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निदारिया के मार्गदर्शन में डॉक्टरों एवं नर्स की टीम द्वारा मिलकर बेहतर प्रयास किये गये और कल उन्हें यह सफलता मिली है। प्रथम सफल प्रसव करने के बाद पूरे स्टाफ में खुशी की लहर है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE