BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश के पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समाजसेवी अशोक मालपानी लायंस रीजन 5.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की कपासन थाना पुलिस और चोरी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया.. <<     BIG NEWS : बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे.. <<     NEWS : कपासन पुलिस की कार्यवाई, 311 कार्टून.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : बाईक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 13.. <<     KHABAR : देवास में मतदान के दिन 13 मई को ऊंगली पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : बंदी के परिजनों ने जेल के कर्मचारियों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रांगोली एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 7:36 pm
KHABAR : जनसेवा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्रवाई का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 के तहत 10 मई से 31 मई तक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र के वार्डों में आमजन की शिकायतों के निराकरण एवं उन्हें शासन की 67 सेवाओं से लाभांवित करने के उद्देश्य से शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज जनसेवा अभियान के दूसरे दिन शाजापुर नगर के वार्ड क्रमांक 02, मक्सी के वार्ड क्रमांक 03 तथा ग्राम पंचायत बेरछा एवं रंथभंवर में लगाए गए शिविर का निरीक्षण कर की जा रही कार्यवाही को देखा।

शाजापुर वार्ड क्रमांक 02 में लगाए गए शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, प्रभारी सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, तहसीलदार मधु नायक, सीडीपीओ नेहा चौहान, श्रम अधिकारी आरजी रजक, पार्षद दिनेश सौराष्ट्रीय, महेश कुशवाह एवं भुवनेश्वरी राठौर, नगरपालिका एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे। यहां कलेक्टर कन्याल ने उपस्थित आमजन से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। यहां के नागरिकों ने बताया कि वार्ड में पानी का प्रेशर कम आ रहा है। रत्नाबाई कुशवाह ने आर्थिक सहायता, दिव्यांग धर्मेन्द्र ने योजनाओं का लाभ प्रदान करने सहित अन्य लोगों ने आवेदन दिये। कलेक्टर ने दिव्यांग धर्मेन्द्र को पात्रता होने पर सहायता प्रदान करने के लिए नगरपालिका के अधिकारी को निर्देशित किया।

मक्सी में अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार बृजेश मालवीय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेन्द्रसिंह पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोढ़सिंह लोधी सहित पार्षदगण भी उपस्थित थे। यहां कलेक्टर कन्याल ने कहा कि मक्सी नगर पंचायत के वार्डों में सफाई की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने नगरपालिका सीएमओ से कहा कि वार्डों के रहवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें एवं उन्हें अपने घर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखकर कचरा गाड़ी में ही डालने के लिए प्रेरित करें। साथ ही गली मौहल्लों में यहां-वहां कचरा नहीं फैंकने के लिए कहे। शुरू में समझाईश देने के बाद कचरा एवं गंदगी नहीं फैलाने वालों पर फाईन करें। इसके उपरांत कलेक्टर मक्सी नगर परिषद कार्यालय भी पहुंचे। यहां पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यहां के नागरिकों ने बताया कि मक्सी के तालाब के सौन्दर्यीकरण की आवश्यकता है। एबी रोड को फौरलेन में बदलना है। इन्दौर से आने वाले यात्री वाहन मक्सी में प्रवेश नहीं करते हैं और बायपास पर मक्सी की सवारी उतारकर सीधे चले जाते हैं। इससे सवारियों को दिक्कत होती है। औद्योगिक क्षेत्र में कई लोगों ने प्लॉट लेकर छोड़ दिये हैं। मक्सी औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले वेस्ट के कारण नगर में बदबू आती हे।

कलेक्टर ने बताया कि तालाब सौन्दर्यीकरण का कार्य अमृत योजना में ले लिया गया है। एबी रोड पर टू लेन का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। यात्री वाहनों को मक्सी लाने के लिए जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र के रिक्त प्लाटों पर उद्योग स्थापित करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। वही वेस्ट वॉटर के लिए एसटीबी प्लांट भी लगाए जायेंगे। कलेक्टर ने यहां उपस्थित एक दिव्यांग बालक को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए नगरपालिका के अधिकारी को प्रकरण बनाकर सामाजिक न्याय विभाग के जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिये। यहां दीपक पिता माखनसिंह को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपक का नाम राजस्व रिकार्ड में नाबालिग में दर्ज था, को बालिग में दर्ज कर स्वीकृति पत्र दिया गया है। इसके पूर्व कलेक्टर ने मक्सी नगर पंचायत कार्यालय में बनी नेकी की दीवार का भी अवलोकन किया। अनुविभागीय अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि मक्सी नगर पंचायत के बटवारा, नामांतरण आदि के निराकृत प्रकरणों के स्वीकृति पत्र प्रदान करने के लिए 19 मई को शिविर लगाया जायेगा। 

बेरछा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आमजन से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत ई-केवायसी से लगभग 15 हजार से अधिक किसान छूटे हुए हैं। इनका ई-केवायसी कराने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। जिन किसानों का ई-केवायसी नहीं हो पा रहा है, वे इण्डियन पोस्टल पैमेंट बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। यहां स्वमेव ई-केवायसी हो जाती है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 850 के लगभग टीबी (क्षय) रोग से पीड़ित मरीज हैं, इनका उपचार कर इन्हें रोगमुक्त किया जाना है। साथ ही जिले में लगभग 60 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाना शेष है। इनके भी आयुष्मान कार्ड शिविर के दौरान बनाए जायेंगे। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बेरछा बाजार क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता है। साथ ही बेरछा ग्राम के कुछ मौहल्लों में नलजल योजना की पाईपलाइन नहीं बिछी होने से नागरिकों को पानी नहीं मिल रहा है। बेरछा से मक्सी मार्ग पर संकेतक नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत होती है, वहीं बीच के ग्रामों में ऊंचे-ऊंचे स्पीड ब्रेकर बनने की वजह से वाहनों को नुकसान हो रहा है। इस मौके पर उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. शर्मा ने बकरी पालन, पशुपालन एवं डेयरी योजना की जानकारी देकर लोगों से लाभ प्राप्त करने के लिए कहा। बेरछा में जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, सरपंच प्रतिनिधि जेपी नाहर, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल, एसएलआर डॉ. पूनमसिंह शेखावत, पोस्ट मैनेजर दीपेश लांडगे सहित स्थानीय ग्रामीणजन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह रंथभंवर में भी कलेक्टर कन्याल ने आमजन से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।

इन सभी स्थानों पर कलेक्टर ने ग्रामीणजनों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए “हमारा शाजापुर-स्वच्छ शाजापुर” के नारे लगवाए। साथ ही सभी नागरिकों को अपने आसपास एवं गली मौहल्लों में स्वच्छता रखने के लिए कहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE