BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को होगी महिला स्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 7:40 pm
KHABAR : कलेक्टर ने ली ट्रायबल विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी, बोली- कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा, पढ़े खबर 

Share On:-

 
मंडला। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अलग-अलग निर्माण एजेंसियों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं वे सभी कार्य सोमवार तक अनिवार्यतः शुरू हो जाएं। डॉ. सिडाना ने सभी कॉन्टेक्टर्स को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। कलेक्टर ने विकासखंडवार निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित सभी इंजीनियर्स एवं कॉन्टेक्टर्स के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को पूर्ण कराने में लापरवाही बरतने के चलते सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं विभाग के उपयंत्री को नोटिस देने के निर्देश दिए।

रंगाई-पुताई आकर्षक ढंग से- 
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया की शासकीय भवनों की रंगाई-पुताई का कार्य आकर्षक ढंग से पूर्ण करें। इसी प्रकार शैक्षणिक संस्थाओं, छात्राओं, स्कूलों आदि शासकीय भवनों की रंगाई-पुताई के दौरान गोंडी पेंटिंग सहित अन्य प्रकार की आकर्षक चित्रकलाओं को बनाएँ। उन्होंने इस संबंध में सभी कॉन्टेक्टर्स को भी ज़रूरी निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित कॉन्टेक्टर्स को कलेक्टर ने नोटिस देने के निर्देश दिए। 

छतों की वॉटर पु्रफिंग अनिवार्यतः करें-
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी कॉन्टेक्टर्स को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ करें। इसी प्रकार 15 जून से पूर्व अधिकाधिक निर्माण कार्यों को पूरा करें। उन्होंने बाहर के निर्माण कार्यों को बारिश से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय निर्माण कार्यों की छतों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। छतों की वाटरप्रूफिंग अनिवार्यतः सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एसी ट्रायबल को निर्देशित किया कि आगामी बैठकों की पीपीटी में निर्माण कार्यों से संबंधित जियो टैग फ़ोटो अनिवार्यतः शामिल करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE