BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को होगी महिला स्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 7:41 pm
KHABAR : उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की उपसंचालक ज्योति शाह नरवरिया के द्वारा विदिशा जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया है। भ्रमण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी व कृषक बंधु मौजूद रहे।

उप संचालक शाह के भ्रमण की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित ठर्र , सेवा सहकारी समिति मर्यादित अटारीखेजडा द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों केंद्रों पर खरीदी कार्य होना पाया गया। उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं उपार्जन नीति अनुसार खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है कि नहीं का भी जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र पर उपार्जन, परिवहन, भंडारण एवं किसानों को किए गए भुगतान की जानकारी प्राप्त की गई।

उपसंचालक शाह के द्वारा उपार्जन केन्द्रों पर आसमायिक वर्षा से भीगे गेंहू एवं उसे सुखाकर एफएक्यू गुणवत्ता का गेंहू भंडारण की समीक्षा भी गई है। उन्होंने गोदामों के निरीक्षण के दौरान चमक विहीन गेहूं के सेम्पल, पृथक से टेकिंग एवं स्टेकों में लाल रंगों से जेड मार्क लगे होने की पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर उपस्थित कृषकों से उपार्जन केन्द्र व्यवस्था संबंधी एवं भुगतान संबंधी चर्चा कर संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE