BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 6:50 pm
REPORT : नीमच जिले में 6 चलित पशु चिकित्सा ईकाईयों की शुरूआत, इस टोल फ्री नम्बर पर काल कर प्राप्त कर सकते हैं सेवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उप संचालक पशुपालन डॉ. केके शर्मा ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग भोपाल द्वारा नीमच जिले को कुल 6 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट प्रदान की गई है। मोबाईल वेटेनरी चिकित्सा ईकाईयों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत दिवस लाल परेड मैदान भोपाल से प्रदेश के समस्त जिलों को समर्पित किया गया है। जिले के तीनों विकासखण्डों का दो-दो वेटनरी मोबाईल यूनिट प्रदान की गई है। शासन ने वेटनरी एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर 1962 जारी किया है। इसकी सुविधाओं हेतु 150 रूपये प्रति पशु शुल्क रखा गया है। यह सेवा पशुपालक को घर पहुँच दी जाएगी। इस सुविधा के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक काल किया जा सकता है। यह यूनिट सभी सुविधाओं से लेस है, जैसे की स्मॉल लेबोरेटरी जांच, दवाइयां, स्मॉल सर्जरी सुविधाएं जिसमें स्टॉफ के रूप में एक पशु चिकित्सक, एक पेरावेट स्टॉफ एवं एक वाहन चालक, सह सहायक भी की नियुक्ति की गई है। 
जिले के पशुपालकों से 1962 टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर मोबाईल वेटनरी चिकित्सा ईकाई (एम्बुलेंस) सुविधा का लाभ उठाने का आगृह पशु पालन विभाग व्दारा किया गया है। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE