BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 6:55 pm
KHABAR : अजाक्स ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को 4 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच पर आज मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स की शाखा नीमच द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपकर 4 सूत्री मांगे रखी गई। 

तहसीलदार विजय सैनानी को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज गोरकेला द्वारा तैयार किया गया पदोन्नति नियम ड्राफ्ट को यथावत लागू किया जाए और पदोन्नति में आरक्षण देने हेतु जो नियम बनाए गए है, उसके अनुसार प्रमोशन देने हेतु आदेश जारी किये जाए। दूसरी मांग यह रखी गई कि बैकलॉग की जो 1 लाख 4 हजार पदों के लिए भर्तियां शेष है, उसकी शीघ्र पूर्ति की जाए। ज्ञापन में तीसरी मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए रखी गई। यह भी मांग की गई कि 2004 से 2006 में सहायक प्राध्यापकों की बैकलॉग की 528 भर्तियां हुई थी, उनकी 19 वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक परिवीक्षा अवधि पूरी नहीं हुई है, ना ही उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। अजाक्स ने कहा कि हमने अपनी मांगों के लिए कई बार आवाज उठाई। लेकिन कोई सुनवाई शासन के द्वारा नहीं की जा रही है। अब हमारी मांगे शीघ्र पूरी की जाए। ज्ञापन का वाचन यशवंत कुमार गोयल ने किया। 

इस अवसर पर आर पी मेघवाल, यशवंत गोयल, लाखन सिंह मौर्य, मुकेश वर्मा, मनीष सूत्रकार, रामूराम डागर, रतन धुरिया और बड़ी संख्या में अजाक्स के सदस्य मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE