BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 7:04 pm
BIG NEWS : कर्मचारियों का ये संगठन और हड़ताल का 10वां दिन, जब नहीं सुनी सरकार ने तो उठाया ये बड़ा कदम, कांग्रेसियों का भी मिला समर्थन, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई नीमच की मांगों के समर्थन में आज किसान और कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने के दौरान मुंडन कराया। 

बताते चलें कि सहकारिता समिति के कर्मचारी 6 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में आज से कर्मचारी मुंडन करा रहे हैं। इनकी मांगों के समर्थन में नीमच सिटी के किसान जितेंद्र सिंह चंदेल ने यह कहते हुए मुंडन कराया कि सहकारिता कर्मचारी दिन रात किसानों की सेवा में तत्पर रहते हैं और सरकार को इनकी मांगों को तुरंत पूरा करना चाहिए। कुंडालिया सोसाइटी के कर्मचारी मुकेश माली ने भी मुंडन कराया। 

सहकारिता कर्मचारियों की मांगों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती, राकेश अहीर भी धरना स्थल पर पहुंचे। बताते चलें कि कर्मचारी कलमबंद आंदोलन करके वर्ष 2019 में जारी सेवा नियम अनुसार वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे हैं। 

आज धरना स्थल पर महेश चौरसिया, कुलदीप कुमार जैन, कैलाश चंद्र पाराशर, मदनलाल पाटीदार, गोपाल गहलोत, कुशल शर्मा, विशाल पाराशर और बड़ी संख्या में सहकारिता कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE