BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 7:10 pm
KHABAR : वित्त मंत्री देवड़ा ने किया 2 करोड़ 52 लाख की सड़कों का भूमि पूजन, बोले- सरकार ने डिफाल्टर किसानों को बचाने का काम किया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ नगर परिषद में चलित पशु चिकित्सा इकाई को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उसके बाद ग्राम खेरखेडा में 1 करोड़ 32 लाख 46 हजार रुपए की लागत से निर्मित नेशनल हाईवे से खेरखेड़ा सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया। तत्पश्चात ग्राम रतन पिपल्या में 1 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली पुलिया एवं सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया।          

लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि सरकार ने डिफाल्टर किसानों को बचाने का काम किया है। ऐसे किसान जो अपना ब्याज नहीं चुका पा रहे थे। उनकी ब्याज की गठरी को सरकार ने उतारा है। ब्याज माफी के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। इसलिए डिफाल्टर किसान आवेदन भरे और मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना का लाभ प्राप्त करें। सड़क निर्माण के लिए उन्होंने सभी ग्रामीण जनों से कहा कि सभी लोग सड़क निर्माण में सहयोग करें। ग्राम खेर खेड़ा में सीसी रोड बनाया जाएगा एवं धर्मशाला की बाउंड्री वॉल के लिए 5 लाख रुपए विधायक निधि से दिए जाएंगे। विशेष तौर पर कहा कि प्रजातंत्र में जनता मालिक होती है एवं सरकार सेवक होती है। सरकार का मूल काम है, विकास करना। सरकार लगातार काम कर रही है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में सभी दिशाओं में विकास कार्य हुए। इस क्षेत्र में 2 कॉलेज, आईटीआई भवन, 30-30 बिस्तर अस्पताल, स्टॉप डेम, सीएम राइज स्कूल जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE