BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 7:18 pm
REPORT : मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बारिश के पहले की आम लोगों से डेंगू के प्रति जागरूकता बरतने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी द्वारा बताया गया कि 16 मई 2023 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके मनाने का मुख्य उद्धेश्य बारिस आने के पूर्व आमजन का ध्यान आकर्षित करना है। डेंगू एक वाइरल बीमारी है, जिसे सावधानी रखकर बचा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नगरवासियों से अपील की हैं कि गर्मी के समय पानी का स्टोरेज अधिक होने से डेंगू के लार्वा उत्पन्न हो सकते है।  स्टोरेज पानी को अच्छे से पैक करके रखे। हर सात दिवस में उसको साफ करते रहे। कूलरों में मच्छरों को पनपने के लिए अनुकूलित वातावरण होता है। कूलर को हर रविवार रगड़कर साफ करें उसके नीचे आईल की एक परत लगाकर पुनः उसे भरे। पक्षियों के लिए रखे गए पानी के सकोरों को नियमित साफ करते रहें। जानवरों को पानी पीने की हौद को प्रत्येक सप्ताह रगड़कर साफ करे और पुनः भरे। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाए। जिसके अंतर्गत घर में भरे हुए पानी के कंटेनर को साफ कर सुखाऍं और आवश्यकता हो तभी उनको भरे। डेंगू का मच्छर साफ पानी में अपने अण्डे देता है यह अण्डे एक या दो दिन में लार्वा के रूप में बदल जाते है। लार्वा 4-5 दिन प्यूपा बनता है। प्यूपा 01 से 02 दिन में पूर्ण मच्छर में विकसित होकर काटते है। अगर हम प्रति सप्ताह पानी को साफ करेंगें तो लार्वा नहीं बनेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE