विदिशा। मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 की निहित बिन्दुओं और प्रावधानो की जानकारी कृषकों को देने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित विदिशा के द्वारा नवाचार किया जा रहा है कि जानकारी देते हुए बैंक के सीईओ विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि योजना की जानकारी व आवेदन जिले की सभी 154 समितियों में बैनरो के माध्यम से प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही साथ जिले की 1641 ग्रामो की दीवारो पर योजना की जानकारी से अवगत कराने हेतु लेखन कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के अंतर्गत रविवार तक 5390 कृषक भाईयों के द्वारा आवेदन जमा किए गए है। गौरतलब हो कि योजना के तहत पात्रता रखने वाले अल्प अवधि ऋण लेने वाले एवं अल्पावधि ऋण को मध्यावधि ऋण में परिवर्तित कराने के उपरांत कालातीत कृषको का 31 मार्च 2023 की स्थिति पर दो लाख रूपए तक के बकाया 31669 हितग्राही जिनका कुल ब्याज माफ राशि 8382.29 लाख रूपए माफ किया जाकर लाभांवित कृषकों को डिफाल्टर मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे जिसके उपरांत कृषको का बकाया मूलधन राशि 14075.48 लाख बैंकिंग प्रक्रिया के तहत नवीनीकृत की जाएगी। उक्त प्रक्रिया उपरांत जिले के कृषक शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि कार्य हेतु आवश्यकतानुसार खाद, बीज प्राप्त करेंगे।