BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 8:01 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सीएम हेल्पलाइन के लंबित सभी प्रकरण निराकृत करें, 68 सेवाओं के प्रदाता विभाग सुनिश्चित करेंगे, कोई लाभार्थी ना छूटे, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह टी.एल बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जन सेवा अभियान के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत आए हुए आवेदन शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण किया जाए, यह सुनिश्चित करे कि किसी भी स्तर पर विभाग में किसी प्रकार की कोई पेंडेंसी ना रहे । इसके साथ ही सेवा प्रदाता विभाग मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आए हुए आवेदनों की दी जाने वाली सेवाओं को जिनको अधिसूचित किया गया है, उनको सेवाओं का लाभ दिया जाए। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत वर्तमान में आ रहे हैं आवेदनों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

किसी विभाग में समय सीमा के अंतर्गत किए जाने वाले कामों की कोई पेंडेंसी नहीं होना चाहिए अन्यथा संबंधी विभाग के अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी । कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों को कार्यालय में आने वाले आवेदनों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उनमें आने वाले आवेदन का रिकार्ड रख कर करवाई की जाए। कोई भी विभाग आने वाले आवेदनों को लेने से मना नही करेगा, और आवेदको को सही सूचना भीं प्रदान करेंगे।

टी.एल बैठक में सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, एडीएम, एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॉर्म स्क्रूटनि और आपत्ति के संबंध में भी चर्चा की और फाइनल सूची के संबंध में भी जानकारी ली।सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए की अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए है और कहा की इसकी जिले में ऐसी कोई पेंडेसी नही हो। सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार यह देखे की पटवारी और आर आई के पास कोई आवेदन पेंडिंग नही हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE