भोपाल। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो विमुक्ति की दवा पिलाए जाने हेतु 28 मई को पोलियो दिवस का आयोजन जिले में भी क्रियान्वित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो विमुक्ति की दवा पिलाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पोलियो अभियान के क्रियान्वयन हेतु आमजनों का सहयोग अति आवश्यक है इसी मंशा को प्रतिपादित करते हुए जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ दीवार लेखन कार्य जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है वहीं पांच वर्ष आयु तक के बच्चों के अभिभावको से आग्रह किया गया है अपने बच्चे की सुरक्षा में चूक ना होने दें।
पोलियों की खुराक अवश्य बूथ पर पहुंचकर पिलाएं ताकि पोलियो विमुक्त विदिशा हो सकें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्थानीय आशा, एएनएम, आंगनबाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।