BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 10:48 am
REPORT : नीमच नगर पालिका एक्शन में, अब निकाय की दीवार पर अवैध रूप से प्रचार-प्रसार करने वालों पर कार्रवाई, 40 लोगों को जारी किए नोटिस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका नीमच द्वारा सुरक्षा की दृष्टि एवं सौन्दर्यीकरण हेतु दीवार का निर्माण किया जाता है। परन्तु यह देखा गया की शासकीय दीवार पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा अवैध रूप से प्रचार-प्रसार हेतु विज्ञापन बनाकर निकाय की दीवार को गंदा किया जाता है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत निकाय द्वारा वॉल पेन्टींग का कार्य भी किया जाता है। पेन्टींग के उपर भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा अवैध पोस्टर लगा दिये गये। जिससे निकाय की वॉल भी खराब होती है। 
नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में निकाय की दीवार पर अवैध रूप से प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी पाटीदार ने भ्रमण के दौरान भी निकाय की दीवार पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया प्रचार-प्रसार देख तत्काल संबंधित के खिलाफ नोटीस जारी करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा तत्काल शहर में सर्वे करवाकर 40 व्यक्तियों को नोटिस जारी किये गये।
पाटीदार ने बताया कि नोटिस जारी करने के तीन दिवस में यदि संबंधित संस्था/व्यक्तियों द्वारा दीवार को सही नही कराया गया तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
-- 
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE