BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 11:02 am
BIG REPORT : बहनों के खातों में 10 जून को डाली जाएगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि- मुख्यमंत्री चौहान, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अगले माह से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली जाए।  कलेक्टर्स ध्यान देकर कार्यवाही करें कि हर हालत में 10 जून को बहनों के बैंक खाते में राशि डाल दी जाए। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय के समत्व भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे थे। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास दीपाली रस्तोगी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान ने योजना की पात्र बहनों के द्वारा भेजे गए पत्रों पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनन्तिम सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। ग्राम पंचायतों में सूची को चस्पा भी कराया जाए। आवेदनों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की ठीक ढंग से जाँच करें। कोई भी पात्र बहना लाभ से वंचित न रहे। बहनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्हें अनावश्यक बैंक आने की जरूरत नहीं पड़े। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर्स से फीड बैक भी लिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गेहूँ की खरीदी के बाद भुगतान में देरी न हो। पंचायतों में 25 लाख रूपए तक की राशि के कार्य पंचायतें ही करेंगी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग से 25 लाख रूपए तक के कार्य नहीं कराए जाए। निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को अपनी पंचायत में कार्य करने का हक है। ब्याज माफी अभियान में डिफाल्टर किसानों के आवेदन भरवाए जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक/महाप्रबंधक तरसेम सिंह जीरा को निर्देश दिये कि महिलाओं को बैंक के स्तर पर कोई परेशानी न हो, उन्हें बैंक न आना पड़े, यह प्रयास करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित सभी कार्य बिना बाधा के संपन्न हो जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE