BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 11:06 am
BIG REPORT : विधानसभा चुनाव 2023, भारत निर्वाचन आयोग के प्रशिक्षकों द्वारा कलेक्टर्स, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की एफएलसी (फर्स्ट लेबल चेकिंग) वर्कशॉप का जबलपुर एवं भोपाल में आयोजन किया जा रहा है। यह 18 एवं 20 मई को होगी। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से आए प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

18 मई को वर्कशॉप में यह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे शामिल
एफएलसी वर्कशॉप के दौरान जबलपुर में चार संभाग के 21 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। इसमें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हैं।

20 मई को इन जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे शामिल
20 मई को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर हॉल में आयोजित होने वाली वर्कशॉप में 31 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। इसमें भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार, बड़वानी, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE