BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 11:35 am
BIG REPORT : समुचित मॉनिटरिंग तथा लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर ईईपीएचई का 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर ने की जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव-टोला तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जल-जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाएं। योजना की समुचित मॉनिटरिंग नहीं करने तथा साप्ताहिक लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर कलेक्टर ने ईईपीएचई का 2 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एसीईओ एसएस मरावी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि पीएचई का मैदानी अमला क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते हुए जल संबंधी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जो नलजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनमें डीपीआर के अनुसार स्वीकृत प्रत्येक घर में अनिवार्य रूप से पानी पहुंचे। उन्होंने पूर्ण हो चुकी योजनाओं की एमआईएस एंट्री करने के भी निर्देश दिए।
सुधारे गए हेंडपंपों की रेंडम जाँच कराएं-
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सभी अधिकारी हेंडपंप खनन के साप्ताहिक लक्ष्य की पूर्ति करें। हेंडपंप खनन के साथ-साथ नियमानुसार हेंडिल सहित अन्य उपकरण लगाने की कार्यवाही भी पूर्ण करें। हेंडपंप से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध होने की स्थिति में ही खनन पूर्ण माना जाएगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ऐसे प्रत्येक हेंडपंप की जानकारी लें जो बंद हैं, उनमें आवश्यकतानुसार सुधार कराएं। उन्होंने एसीईओ जिला पंचायत को पीएचई द्वारा सुधारे गए हेंडपंपों की रेंडम जांच कराने के निर्देश दिए।
समय पर बिल अदा करें पंचायतें-
बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि विद्युत के कारण किसी भी योजना का संचालन प्रभावित नहीं होना चाहिए। ग्राम पंचायतें निर्धारित समय पर विद्युत देयकों का भुगतान करें। वोल्टेज सहित विद्युत संबंधी अन्य समस्याओं के लिए ईईपीएचई संबंधित विभागों से समन्वय करें। बैठक में 3 फेस कनेक्शन के प्राक्कलन तथा डिमांड नोट के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
गुणवत्ता के साथ ठीक करें खोदी गई सड़क-
बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि जल-जीवन मिशन के कार्यों के तहत जिन क्षेत्रों में भी सड़क खोदी जा रही है, कार्य पूर्ण होते ही उचित गुणवत्ता के साथ सड़क की मरम्मत एवं सुधार कार्य कराना सुनिश्चित करें। सड़क सुधार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE