मंडला। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि मंडला जिले को 10 वेटनरी मोबाइल यूनिट मिली हैं जिसके अंतर्गत 9 विकासखंडों में एक-एक मोबाइल यूनिट एवं एक जिला मुख्यालय को दी गई है। 12 मई 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश को भोपाल में आयोजित ’गौरक्षा संकल्प सम्मलेन’ में 406 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाई गई हैं। उपसंचालक ने बताया कि जिले में कहीं से भी 1962 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर घायल या बीमारी पशु को त्वरित सहायता एवं उपचार कार्य मिलेगा जिससे पशुओं के जीवन को बचाया जा सकेगा। उपसंचालक ने बताया कि प्रत्येक एम्बुलेंस वाहन में एक पशु चिकित्सक, एक सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं एक वाहन चालक रहेगा। यह टीम पशुपालकों के पशुओं के उपचार के लिए सशुल्क घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराएगी। वाहन में आवश्यक दवाइयां एवं पशु चिकित्सा की सेवाएं दी जाएँगी। प्राप्त एम्बुलेंसों को जल्द ही विकासखंड स्तर पर सेवाएं हेतु भेजा जायेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।