BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 12:30 pm
KHABAR : खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया ग्राम बगौहा में विधायक निधि से नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को ग्राम बगौहा में विधायक निधि से 4 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पन्ना विधानसभा को सभी जनहितैषी विकास कार्यों की सौगात प्रदान की जाएगी। मड़ला-सलैया मार्ग निर्माण का भूमिपूजन भी आगामी दिनों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन बनने के पहले ही उक्त सड़क की आवश्यकता थी, किन्तु कुछ कारणों से सड़क नहीं बन पाने के कारण बफर जोन का निरंतर विस्तार होता गया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लगने वाले शिविर में योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और समस्याओं का निराकरण भी कराएं। इसमें राजस्व के अविवादित मामलों सहित 67 प्रकार की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। गांव में 265 महिलाओं द्वारा लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने पर सराहना करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनेगी। 
मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आगामी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में नवदंपतियों को 49 हजार रूपए राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। मंत्री द्वारा नवीन विकास कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी तथा जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन से मिलने वाले लाभ के बारे में भी ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। खनिज मंत्री झिन्ना, सलैया, बड़ौर, जरूआपुर और गहरा भी पहुंचे तथा लोगों की समस्याएं सुनीं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE