भवानीमंडी। मामला भवानीमंडी क्षेत्र का है शहर में दिनांक 21 अप्रैल 2023 को हरीश कुमार मोदी पुत्र घनश्याम मोदी ने एक रिपोर्ट पेश की थी कि जिसमे बताया गया था की हरीश लालचंद आदर्श स्कूल की गली के पास भवानीमंडी का रहने वाला हे जिसने दिनांक 11 अप्रैल 2023 को दिन में अपने ही घर के सामने मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार जिसके रजिस्टर नंबर RJ 17 SH 2374 हे जिसको घर के सामने खड़ी करके अंदर किसी काम से चला गया था। जब वह 1 बजे करीब घर से बाहर आया तो उसको उसकी मोटरसाइकिल नजर नहीं आई। आसपास व काफी जगह तलाश करने पर भी मोटरसाइकिल नहीं मिली तो इस पर हरीश ने अज्ञात व्यक्ति के नाम पर मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के आधार पर ऋचा तोमर जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चिरंजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन में डीवाईएसपी किशोर सिंह चौहान भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन पर थानाधिकारी भवानीमंडी रामनारायण भंवरिया की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्त नासिर खान पुत्र पीर खान, जाति मुसलमान, उम्र 30 साल, निवासी डाकिया पुलिस थाना चेचट, जिला कोटा ग्रामीण, चंद्र प्रकाश पुत्र घासिलाल जाती मीणा उम्र 30 साल निवासी डाकिया पुलिस थाना चेचट जिला कोटा ग्रामीण को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।