BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 4:03 pm
KHABAR : डिफाल्टर कृषक बंधुओं की ब्याज माफ़ी योजना का हुआ शुभारम्भ, पात्र किसानो की सुची हुई चस्पा, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के किसानों को तोहफा देते हुए डिफाल्टर कृषक बंधुओं के लिए ब्याज माफी करते हुए मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना का शुभारंभ पूरे प्रदेश में हुआ, जिसकी कड़ी में प्राथमिक कृषि संस्था सिंगोली क्षैत्र में भी इसका शुभारंभ हुआ। 
ब्याज माफी का लाभ यह होगा कि वे सभी किसान जो ब्याज जमा नही करा पा रहे थे सरकार की इस योजना का लाभ लेकर बिना ब्याज के सहकारी समितियों से ऋण प्राप्त करने के पात्र हो जाएंगे। इन्हें खरीफ फसलों के लिए खाद और बीज मिलने लगेगा। ब्याज माफी की इस योजना पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया था।

प्रस्तावित योजना के अनुसार जिन किसानों के ऊपर मूलधन और ब्याज मिलाकर दो लाख रुपये तक बकाया है और 31 मार्च 2023 अवधि तक कालातीत हो गये हैं उन्हीं किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए किसान को 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा। दावा-आपत्ति बुलाने के बाद ब्याज माफी दी जाएगी। सरकार इसका प्रमाण पत्र भी जारी करेगी। किसान जितना मूलधन जमा करेंगे, उतना ही राशि के बराबर उन्हें ऋण दिया जाएगा।

सिंगोली सहकारी साख संस्था अधिकारी बालकृष्ण पाराशर ने इस योजना कि जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहद सिंगोली के 370 किसानो का 77,11,584, धारड़ी के 195 किसानो का 42,71,816, झांतला के 384 किसानो का 94,81,033 , व शेहनातलाई व ताल के 496 किसानो का 1,07,44,604 ब्याज माफ होगा व सिंगोली सहकारी साख संस्था अंतर्गत कुल 1445 किसानो का 3,22,08937 का ब्याज माफ होगा। पात्र किसानो की सुची संस्था द्वारा कार्यालय पर सार्वजनिक चस्पा कि गई है। पाराशर द्वारा सुची में अंकित किसानो को अपना आधार कार्ड व बैंक पास बुक कार्यालय पर लाकर ऋण माफी योजना फार्म भरकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE