मंदसौर। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में डेंगू से बचाव एवं जागरूकता हेतु जिला चिकित्सालय परिसर मंदसौर से रैली निकाली गई। रैली की हरी झंडी प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सतीश गौड़ द्वारा दिखाई गई।
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा पाठक, मिरेकल पैरामेडिकल कॉलेज के स्वपनील शर्मा एवं छात्र/छात्रायें, शहरी उषा कार्यकर्ता, शहरी ए.एन.एम, मलेरिया विभाग व एन्टी लार्वा स्कीम मंदसौर शहर के कर्मचारी रैली उपस्थित थे। रैली के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि खुली जगह पर जल का भराव नहीं होने दे, जल स्त्रोतों की सफाई का ध्यान रखें एवं प्रति रविवार 10 बजे 10 मिनिट का समय देकर अपने कुलर, टंकी, हेचरी, पक्षी पात्रों, पशुओं के पानी की टंकी को साफ करें, जिससे मच्छर उसमें अण्डा ना दे सकें। लार्वा ना पनपें। क्योंकि डेंगू का मच्छर घर के अंदर भरे हुए साफ पानी में अपने अण्डे देता है। डेंगू से बचाव सरलतम उपाय है। रैली के पश्चात डेंगू से बचने के उपायों पर परिचर्चा की गई। सेल्फी के माध्यम से जनजागरूकता हेतु प्रयास किया जा रहा है। डेंगू जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय परिसर मंदसौर से प्रारंभ होकर शहर के बी.पी.एल चौराहा, नाहटा चौराहा होते हुए आई.पी.पी.-06 पर रैली का समापन हुआ।