BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 5:13 pm
BIG REPORT : समिति के बैंक खाते में उपार्जन राशि आते ही कृषक के ऋण खाते में समायोजित करें- मुख्यमंत्री चौहान, किसानों को मुख्यमंत्री कृषक ऋण ब्याज माफी योजना का लाभ मिलने में विलंब न हो, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के डिफाल्टर किसानों के लिये लागू की गई मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाये। किसानों को योजना का लाभ मिलने में विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृषकों के समर्थन मूल्य पर विक्रय के बाद जिस दिनांक को कृषक की लिंकिंग राशि बैंक के समिति खाते में प्राप्त होती है, उस राशि को उसी दिन कृषक के ऋण खाते में समायोजित की जाना सुनिश्चित की जाये। ऐसा किये जाने से किसान पर ब्याज अधिभारित नहीं होगा। साथ ही किसान को सभी योजनाओं का लाभ बैंक में राशि प्राप्त होने के दिनांक से यथावत मिलेगा।
राज्य सहकारी बैंक के सीईओ को जारी हुए निर्देश

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप मप्र राज्य सहकारी बैंक मर्यादित द्वारा इस आशय के निर्देश आज जारी कर दिये गये हैं। प्रदेश के सभी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना शुरू की है, जिसमें ऐसे सभी किसान जो फसल ऋण की राशि जमा नहीं करवा पाने के कारण डिफॉल्टर हो गए हैं उनका ब्याज सरकार भर रही है। इसके लिए प्रदेश की सभी कृषक प्राथमिक सहकारी संस्थाओं में फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मध्यप्रदेश में किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE