BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 5:34 pm
BIG NEWS : सभी जिला अधिकारी दो दिवस में 15 अप्रेल से पूर्व की, सीएम हेल्‍पलाईन का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करवाये- जैन, कलेक्‍टर ने की मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान को सभी जिला अधिकारी पूरी गंभीरता से ले और 15 अप्रेल तक दर्ज सीएम हेल्‍पलाईन की सभी शिकायतों को दो दिवस में संतुष्‍टी के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान व्दितीय चरण की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक के एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने नगरीय निकायवार सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की और न.प.डीकेन, रतनगढ, जावद अठाना व जीरन के मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी को सीएम हेल्‍पलाईन के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर कलेक्‍टर व्‍दारा कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

कलेक्‍टर जैन ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए, कि वे अपने क्षेत्र के नगरीय निकायों की सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा कर बुधवार शाम तक सभी शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करवाये। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की सीएम हेल्‍पलाईन के निराकरण की समीक्षा दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर कलेक्‍टर ने नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए निर्देश दिए कि तीनों बीएमओ व शाखा लिपिक को कलेक्‍टोरेट बुलाकर समक्ष में सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण दर्ज करवाये।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा में निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जनसेवा शिविरों में उपस्थित हो और विभाग से संबंधित प्राप्‍त आवेदनो का तत्‍परतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने जनसेवा अभियान के तहत बालिकाओं के लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस बनाने के कार्य की प्रगति , लाडली लक्ष्‍मी बेटियों के हीमोग्‍लोबिन जांच व जांच कार्ड वितरण की प्रगति की भी विस्‍तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE