नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 33 केवी एचटी कंज्यूमर एमई रिप्लेसमेंट कार्य होने से 33/11 केवी किलेश्वर ग्रिड से उर्जित 11 केवी बघाना, 11 केवी रेलवे फीडरों विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 17 मई 2023 (बुधवार) को 33 केवी एचटी कंज्यूमर एमई रिप्लेसमेंट कार्य होने के कारण दोपहर 01 बजे से 3 बजे तक होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अरनिया थाना, ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रिड के सामने, कुमारिया वीरान, किलेश्वर गेट से रेलवे स्टेशन तक, राज पैलेस, कृषि उपज मंडी का आंशिक क्षेत्र एवं उच्च दाब उपभोक्ता होटल राज पैलेस, बीएसएनएल, सीआरपीएफ आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।