कुकड़ेश्वर। सोनाली उज्जवल पटवा जो कि नगर परिषद कुकड़ेश्वर की उपाध्यक्ष है। वे एक बार पुनः जनता के आशा और विश्वास के ऊपर खरी उतरी है जैसा कि उन्होंने शपथ ग्रहण करते ही संकल्प लिया था कि मैं अपने जनप्रतिनिधि के रूप में मिलने वाले संपूर्ण मानदेय, परिश्रमिक एवं भक्तों की राशि का उपयोग जनकल्याण, सेवा एवं धर्म कार्य के लिए ही करूंगी।
उन्होंने अपने किए गए इस वादे को निभाते हुए अपनी ओर से सभी स्वच्छता वारियर्स को सम्मानित किया एवं वस्त्र वितरण कर उनके साथ स्वच्छता उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम के तारतम्य में महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया और पुरुषों को शर्ट टी-शर्ट वितरण कर कर्मचारियों का सम्मान किया गया। सोनाली पटवा और भाजपा के युवा नेता उज्जवल पटवा ने स्वच्छता वारियर्स का सम्मान करते हुए कहा कि आप लोग नगर की, देश की आधारशिला है। देश को स्वच्छता के पैमाने पर ऊपर उठाने में आपके योगदान सम्मानीय है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी सुधीर चंद्र जी पटवा, नगर परिषद के वार्ड 1 के पार्षद प्रतिनिधि लोकेश मोदी, वार्ड पाँच के पार्षद लकड़ी बाई रामु जी कछावा, वार्ड 11 के पार्षद शम्भू शंकरलाल जी मिलन, वार्ड 13 के पार्षद शांति विजेश जी माली, वार्ड 2 के पार्षद टीना सागर जी पेंटर एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।
अपनी नगर परिषद की सैलरी और मानदेय का सेवा के लिए इस प्रकार उपयोग करके सोनाली उज्जवल पटवा ने एक बहुत ही सराहनीय और प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है जिसकी सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग चाहते है कि सभी जनप्रतिनिधि इससे प्रेरणा लेकर अनुसरण करना चाहिए।