मंदसौर। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिला मुख्यालय गांधी चौराहे पर धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।
संघ ने बताया गया कि हमारी प्रथम मांग है कि वेतन वृद्धि इसके अलावा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही और यह जारी रहेगी। अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानी गई तो सभी राजधानी भोपाल में कूंच करेंगे और विशाल रैली के रूप में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे।