BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 7:48 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर जैन ने की जनसुनवाई, 78 लोगों की सुनी समस्‍याएं, निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई करते हुए-78 लोगों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम नेहा मीना एवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में जमुनियाकला के श्‍यामलाल सिकलीगर एवं बंसतीबाई, ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य चालू कराने, राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण समिति के शैलेन्‍द्रसिंह ठाकुर ने प्‍लाट की लीजरेंट जमा करवाने, भरभडिया के जगदीश लौहार ने भूमि का कब्‍जा दिलवाने, दारू के नंदलाल, मनीष एवं घनश्‍याम ने खेत पर आने जाने का रास्‍ता खुलवाने, गिरदौडा के कानसिंह राजपूत ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलवाने, नीमच के मोहम्‍मद सिराज खानने भूमि का बंटाकन करवाने, दुदरसी की केकाबाई पाटीदार ने जमीन पर आने जाने का रास्‍ता दिलवाने एवं मनासा की सजनीबाई मीणा व बगदीराम मीणाने  वृद्धावस्‍था पेंशन दिलवानेसंबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया ।  

इसी तरह मोडी के नारायण गायरी, गिरदोडा की गोपालकुवंर राजपूत, जनकपुर की कारीबाई भील, नेवड के श्रवणकुमार मेघवाल, मनासा के सुलतान कुंजडा, केलुखेडा के हरिशंकर पाटीदार, बावलनई के दिनेश, कचोली के नरेन्‍द्र मेघवाल, जीरन के देवीलाल भील, कराडिया महाराज के अम्‍बालाल प्रजापत, जैसिंहपुरा के लालराम जाटव, सोनियाना के कारूलाल कुमावत, धामनिया के शिवनारायण पाटीदार, चडोली के जगदीश मीणा, लालपुरिया के नंदाकीर, नीमच की संजुबाई, सरवानिया महाराज की कलाबाई बोरा, पालराखेडा के प्रदीपगुर्जर, सोनियाना के कारूलाल कुमावत, जोशी मोहल्‍ला नीमच सिटी के प्रदीप, एवं आसफगंज नीमच की सायदाबी कुरेशी ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE