नीमच। कलेक्टोरेट नीमच में मंगलवार को जनसुनवाई में ट्राईसिकल दिलाने का आवेदन लेकर पहुंचे मोरवन के दिव्यांग राकेश चंदेल को कलेक्टर दिनेश जैन ने तत्काल ट्राईसिकल दिलाई, तो राकेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राकेश खुशी-खुशी ट्राईसिकल पर सवार होकर अपने गांव, घर के लिए रवाना हो गया।
जनसुनवाई में राकेश चंदेल ने ट्राईसिकल दिलाने का अनुरोध किया, तो कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग से दिव्यांग राकेश को तत्काल जनसुनवाई में ही ट्रायसिकल दिलवा दी। जनसुनवाई में अपनी समस्या का समाधान पाकर, राकेश काफी खुश नजर आ रहा है।