नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई कर आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में ग्राम हिगोंरिया के आवेदक सज्जनलाल चौहान ने टेकहोम राशन नही मिलने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर जैन ने जिला महिला एंव बाल विकास अधिकारी को आवेदक को टेकहोम राशन दिलाने के निर्देश दिए। इस पर आवेदक सज्जनलाल चौहान को जिला महिला एंव बाल विकास अधिकारी संजय भारद्धाज ने आंगनवाडी कार्यकर्ता से चर्चा कर, तत्काल टेकहोम राशन दिलवाया।
जनसुनवाई में समस्या का समाधान हो जाने सज्जनलाल ने खुशी जाहीर की। हिगोंरिया की आंगनवाडी कार्यकर्ता को लापरवाही बरतने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।