नीमच। राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 जिले में 21 मई 2023 को दो सत्रों में प्रात: 10 से 12 बजे तक तथा दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक जिला मुख्यालय के तीन केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है।
अपर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07423-228501 रहेगा। उक्त कन्ट्रोल रूम पर 4 कर्मचारी तैनात किये गये है, जो परीक्षा तिथि को प्रात: 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कार्य संपादित करेगें।