मंदसौर। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि गौरक्षा संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत मंदसौर जिले में 8 चलित पशु चिकित्सा इकाई (एंबुलेंस) प्रदान की गई है। चलित पशु चिकित्सा वाहन मंदसौर में 2, मल्हारगढ़ में 1, सीतामऊ में 2, गरोठ में 2 एवं भानपुरा में 1 एंबुलेंस प्रदान की गई है।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा पशु चिकित्सा इकाई वाहन का निरीक्षण कर 1962 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी ली गई। पशुपालकों द्वारा 1962 पर कॉल करने पर चल पशु चिकित्सा इकाई के आउटसोर्स कर्मचारी एक पशु चिकित्सक एवं एक सहायक पशु चिकित्सक द्वारा घर पहुंच सेवाएं दी जाएगी। 1962 पशुधन संजीवनी योजना अंतर्गत एक बड़े पशु पर 150 रुपए, एक से 10 बकरी या भेड़ पर 150 रुपए, एक कुत्ता एवं एक बिल्ली पर 150 रुपए शुल्क लिया जावेगा। समस्त वाहन प्रभारियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग हेतु एक टैब उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें समस्त रोगों का ऑनलाइन रिपोर्ट डाली जावेगी। चल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा पशुओं में उपचार, रोग परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, माइनर शल्यक्रिया, टीकाकरण एवं बधियाकरण आदि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। 1962 चलित पशु चिकित्सा इकाई का जिले के पशुपालक लाभ ले सकते हैं।