मंदसौर। जल संसाधन संभाग कार्यपालन यंत्री विजेन्द्रसिंह डोडवे द्वारा बताया गया कि गॉधीसागर जलाशय की सीमा आर.एल. 1312 फीट से नीचे के तल पर खुलने वाली डूब भूमि पर वर्ष 2023- 24 के लिये खरीफ एवं रबी फसल की कृषि करने के लिये पट्टे पर भूमि प्राप्त करने के लिये डूब से प्रभावित व्यक्तियों से निर्धारित प्रारुप में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र 30 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में हल्का अनुसार कार्यालय में प्राप्त किये जावेगे।
संजीत, हिंगोरिया, रणायरा, गाडरिया, ऊंचा बर्डिया, गरड़ा अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग सुवासरा एवं सुवासरा एवं हल्का सुवासरा एवं मल्हारगढ़ तहसील के समस्त लघु तालाब अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग सुवासरा एवं मल्हारगढ़ में 30 जून 2023 तक आवेदन कर सकते है।