नीमच। राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 आगामी 21 मई 2023 को दो सत्रों में प्रातः 10 से 12 बजे तक तथा दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक जिला मुख्यालय के तीन केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा केन्द्र के सुचारू रूप से संचालन एवं आकस्मिक निरीक्षण के लिए उडन दस्ते का गठन किया गया है।
एडीएम नेहा मीना द्वारा जारी आदेशानुसार इस उडन दस्ते में एसडीएम डॉ.ममता खेडे( दल प्रभारी) एवं नायब तहसीलदार पिंकी साठे (दल सहायक) को परीक्षा केन्द्र शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 नीमचपर तैनात किया गया है। एसडीएम पवन बारिया, (दल प्रभारी)एवं तहसीलदार विजय सेनानी(दल सहायक) परीक्षा केन्द्र सीता राम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमचतथा सहायक कलेक्टर सृजनवर्मा( दल प्रभारी) व तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा(दल सहायक) को परीक्षा केन्द्र उत्कृष्ट विदयालय नीमच पर तैनात किया गया है। उपरोक्तानुसार गठित दल परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करेगें एवं परीक्षा समाप्ति के उपरांत अपना प्रतिवेदन एडीएम को प्रस्तुत करेगें। उक्तानुसार दल परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा तिथि से पूर्व केन्द्र का निरीक्षण करेगें एवं आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था केन्द्राध्यक्ष के माध्यम से करना सुनिश्चित करेगें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।