आगर मालवा। जिला आयुष विभाग द्वारा कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. महेश कंडारिया के मार्गदर्शन में वार्ड क्र.-04 आगर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील शर्मा, औषधालय संयोजक जाकिर अंसारी, सत्येंद्र सिंह साँखला, ’ दवासाज राधेश्याम द्वारा मरीजो का परीक्षण किया गया एवं निशुल्क आयुर्वेद औषधि वितरित की गई। शिविर में त्वचा रोग, अम्लपित्त, वातरोग, संधिवात, उदररोग,श्वांस, ज्वर ,अर्श,शिरशूल, मधुमेह, आदि विभिन्न रोगों के 142 मरीजों का परीक्षण किया गया तथा आंगनवाड़ी के बच्चो के स्वास्थ्य एवं सुपोषण के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान आयुष क्योर एप्प के बारे में जानकारी व मलेरिया रोग से बचाव हेतु प्रभावी उपाय बताए गए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।