आगर मालवा। कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण अथवा 12 वीं की परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को भविष्य में विषय चयन हेतु जिला स्तरीय विषय मार्ग दर्शन कार्यक्रम कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन में 18 मई 2023 को किया जाएगा। कार्यशाला प्रातः 10ः00 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर में विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। जिसमें यूपीएससी, पीएसपी, तकनीकी कौशल, मेडिकल के अलावा कला(मानविकी)विषय आदि के विषय विशेषज्ञ और आईएएस अधिकारियों के द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने विषय मार्ग दर्शन कार्यक्रम मे सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि वे सहभागी बनकर अपने स्वर्णिम भविष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्राप्त करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।