गरोठ। तहसील के ग्राम कोटडा बुजुर्ग में जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को गरोठ जनपद अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान द्वारा भूमिपूजन किया गया है। 30 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाली नल जल योजना का भूमिपूजन किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत सदस्य द्वारा देवनारायण मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए भी एक लाख रुपये कि राशि स्वीकृत की गई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।