शाजापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल ने भारत निर्वाचन आयोग के ईव्हीएम गोडाउन का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, तहसीलदार मधु नायक, निर्वाचन अधीक्षक सुनील तिवारी भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अग्निशमन यंत्र चलवाकर देखा। कलेक्टर ने उपस्थित सैनिकों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने बेलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट एवं व्हीव्हीपेट मशीन चलवाकर भी देखी। साथ ही कलेक्टर ने चुनाव को देखते हुए तैयारियां करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि जिले में 834 मतदान केन्द्र है, जिनके लिए 25 प्रतिशत अधिक ईव्हीएम का भण्डारण जरूरी है। कलेक्टर ने निरीक्षण पंजी में भी हस्ताक्षर किये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।