नीमच। शहर की बारादरी के पास उपकार स्वीट्स एवं नमकीन पर आज खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। वहां पर उपलब्ध मिठाई और नमकीन की जांच की गई। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि यहां पर कई मिठाईयां संदिग्ध है। खाद्य विभाग द्वारा मिठाइयों के सैंपल लिए गए। विशेष रुप से मावा पेड़ा के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है।
खाद्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि उपकार स्वीट्स एवं नमकीन के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी। दुकान पर लाइसेंस भी स्थान पर प्रदर्शित नहीं किया गया है। खाने-पीने की सामग्री खुली पड़ी हुई है। रेट लिस्ट भी नहीं लगी हुई है। इन सभी बातों की जांच कर नियमानुसार दुकान संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें कि शहर में इसी प्रकार की दुकानों पर खुले में खाने-पीने की सामग्री मिलने की शिकायतें आम है। बिना लाइसेंस के अनेक दुकानें संचालित हो रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।