जावद। नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन आज बुधवार को तारापुर प्रवास के दौरान जावद बस स्टैंड स्थित प्रेस फोटोग्राफर जमनालाल बाथरा के संस्थान सपना फोटो स्टूडियो पर पधारे। यहां पर जमनालाल बाथरा ने कलेक्टर साहब व अन्य अधिकारियों का स्वागत सत्कार किया एवं जिला प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप बांगड़, एसडीएम शिवानी गर्ग, जिला जनसम्पर्क अधिकारी जगदीश मालवीय, पत्रकार शोकिन धाकड़ के साथ कलेक्टर साहब को भगवान श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की। अनोपचारिक रूप से कलेक्टर दिनेश जैन ने बीते 20 वर्षाे में जावद नगर में हुए बदलाव व विकास कार्याे पर भी चर्चा की। इस अवसर पर विनोद बाथरा, जावद थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह ठाकुर व कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।