BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2023, 6:08 pm
KHABAR : देखरेख के अभाव में दम तोड़ रही नगर की हरियाली, डिवाइडरों के पौधे झुलसे, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। शहर की सुंदरता पेड़ पौधों से होती है। फूलों के पौधे लगे हो तो शहर की सुंदरता को चार चांद लग जाता है। अगर शहर हरा भरा होगा तो शहर में आने वाले लोग भी इसकी तारीफ करेंगे। लेकिन सिंगोली में ऐसा कुछ नहीं है जो हरियाली बची हुई है वो भी अधिकारियों की सुस्त प्रणाली के कारण दम तोड़ती दिखाई दे रही है। यहीं कारण है तिलस्वा चौराहा से लेकर पुराने बस स्टैंड तक के डिवाइडर पर लगाये गये पौधे झुलसने की कगार पर आ गये हैं। पिछले दो महीनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है, लेकिन इतने समय में इन पौधों को एक बार भी पानी नहीं दिया गया है। इस कारण आधे से अधिक पौधे झुलस गए।
 
शुरुआत में इनकी देखभाल भी की गई। यहां तक कि कई पौधों को ट्री गार्ड लगा कर सुरक्षा दी गई। परंतु अब पिछले एक वर्ष से इनकी देखभाल नहीं की जा रही है। जहां नगर पंचायत ने शुरुआत में पौधों की देखभाल की थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पेड़ पौधों की देखभाल तो दूर उन्हें पानी तक नहीं दिया जा रहा है। गर्मी के मौसम के पानी न मिलने के कारण कई पौधे खराब हो गए है। नगर परिषद के पास कूड़ा उठाने के लिए करीब 4 डंपर है, लेकिन पौधों में पानी डालने के लिए एक भी टैंकर नहीं है शायद। पौधों में पानी न डालने के कारण शहर में हरियाली की बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वहीं तहसील विभाग व अन्य संस्थाओं द्वारा लगाए गए पेड़ पौधे भी पानी समय पर न मिलने के कारण खराब हो जाते है। अब डिवाइडर पर लगे पौधे पानी के अभाव में झुलस रहे है। नगर परिषद के पास पानी डालने के लिए पानी का टैंकर जैसी व्यवस्था शायद नहीं है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE