मंदसौर। जिले के पूर्व एसपी एवं वरिष्ठ आईपीएस डी.पी.गुप्ता की तबियत हुई खराब। भोपाल के डाक्टर करते रहे हार्ट का उपचार, तीन स्टंट डालने के बाद भी जब सीने के दर्द में आराम नही मिला तो ले जाया गया मुंबई। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई जाँच में उनको लंग्स कैंसर निकला। भोपाल के बड़े बड़े चिकित्सक भी पकड़ नही पाए असली बीमारी, करते रहे हार्ट का उपचार। एडवांस स्टेज में पहुँच गया है उनका कैंसर। आज सुबह भोपाल से मुंबई शिफ्ट किया गया डीपी गुप्ता को। वर्तमान में डीपी गुप्ता एडिशनल डीजीपी के पद पर भोपाल में पदस्थ है। वे मूलतः रीवा जिले के निवासी है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।