नीमच। जिले की जीरन थाना पुलिस ने चोरी की नियत से घर में घुसे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व मे आरोपी गोविंद पिता रामनारायण मेघवाल उम्र 32 साल, दीपक पिता रमेशचन्द्र मेघवाल उम्र 21 साल व अनिल पिता दयाराम मेघवाल उम्र 26 साल निवासी बासखेडा थाना जीरन को गिरफ्तार करने में महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त की है। उक्त कार्यवाही मंे उनि आर सी खण्डेलवाल ,सेनिक शंकरसिह का सराहनीय योगदान रहा ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।