नीमच। मुख्यमत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में नीमच शहर को अच्छी रैंक दिलाने हेतु एनजीओ के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वार्ड नं. 39 में वार्ड पार्षद व नपा के सामान्य प्रशासन सभापति नीरज अहीर की उपस्थिति में नगरपालिका की सहयोगी संस्था वन क्लीक सोल्यूशन द्वारा स्वच्छता की चौपाल का आयोजन किया गया। स्वच्छता की चौपाल में उपस्थित वार्डवासियों को एनजीओ के सदस्यों व नपा सभापति अहीर घर से निकलने वाले कबाड़ से घरेलू उपयोग की वस्तु बनाने तथा सुखा कचरा, गीला कचरा, जैव अवशिष्ट कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा आदि के बारे जानकारी देते हुए इन्हें अपने घर में अलग-अलग संग्रहित करने व कचरा गाड़ी में अलग-अलग डालने हेतु समझाईश दी गई। साथ ही वार्डवासियों को जीरो वेस्ट अंतर्गत विवाह सहित विभिन्न आयोजनों में डिस्पोजल सहित वन टाईम यूज वाली वस्तुओं का उपयोग न करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद व नपा सभापति नीरज अहीर द्वारा उपस्थित वार्डवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक भेरूलाल अहीर, स्वच्छता पर्येवेक्षक रिषभ अहीर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।