BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2023, 8:22 pm
REPORT : मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के साथ जिले में राजस्‍व सेवा अभियान, इस विभाग से संबंधी शिकायतों व समस्‍याओं का होगा मौके पर निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक गुरुवार को राजस्व अधिकारी ,तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों द्वारा क्षेत्र के एक-एक गांव में विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किये जाकर राजस्व संबंधी आवेदनों, शिकायतों, सीमांकन ,नामांतरण बंटवारा ,राजस्व रिकार्ड में सुधार, भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका का वितरण रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण ,सार्वजनिक मार्ग चरनोई भूमि ,शमशान भूमि मंदिर भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी नालों पर से अतिक्रमण को रोकने एवं अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर स्थल का मौका मुआयना कर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का कार्य किया जावेगा । साथ ही, राहत राशि और दुर्घटना संबंधी प्रकरणों के निराकरण   ,पानी बिजली ,खाद्य ,स्वास्थ्य, पेंशन   आदि प्रमुख विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जावेगा।
जिले में मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के साथ ही राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत  छटवे गुरुवार 18 मई 2023 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले की सभी तहसील क्षेत्रों के एक-एक गांव में जनसेवा शिविर के साथ ही विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की राजस्व से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।
कलेक्टर दिनेश जैन ने ग्रामीणों से मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान एवं राजस्व सेवा अभियान के तहत आयोजित इन विशेष राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं शिकायतों का निराकरण करवाने का आग्रह किया है। सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, प्रभारी तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि, वे राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाकर, राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का संबंधित गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करें और अधिकाधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE