नीमच। जिले में वर्तमान में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 10 से 31 मई 2023 तक चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सेवाओं में चालू नक्शे को प्रदाय किया जाना है। प्रायः देखने में आया है कि जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से संज्ञान में आता रहा है कि नीमच जिले में राजस्व रिकॉर्ड के नक्शे, खसरे में त्रुटिया पाई जाती है। नक्शा शुद्धीकरण की जो मुहिम चली है, उसमें जो त्रुटिया सुधारी गई या तरमीम की गई है, उनकी प्रतियां लोगांे तक आवश्यक तौर पर पहुंचाई जानी है।
कलेक्टर दिनेश जैन ने एक विशेष अभियान के तहत जनसेवा अभियान में नक्शों की प्रतियां प्रदाय करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि आज 18 मई को विशेष राजस्व अभियान के तहत जिले में कम से कम 10 से 15 हजार नक्शा प्रतियां प्रदाय करने का विशेष अभियान रहेगा।
जनसेवा अभियान अंतर्गत 18 मई 2023 गुरूवार को प्रति तहसीलदार, लक्ष्य अनुसार चालू नक्शा की प्रतियां का प्रदाय कर पावती प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि विशेष राजस्व अभियान के तहत 18 मई को तहसील रामपुरा में एक हजार, नीमच में दो हजार, नीमच नगर में दो हजार, जीरन में दो हजार, सिंगोली में 3 हजार, मनासा में 4 हजार, जावद में 3 हजार चालू नक्शे की प्रतियां प्रदान करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। अतः समस्त तहसीलदार चालू नक्शे की प्रतियां का वितरण कर कार्यालय भू-अभिलेख को अवगत करवाना सुनिश्चित करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।