मंदसौर। कार्यपालन यंत्री राजीव खोरिया द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा प्रतिमाह महीने के प्रथम सोमवार एवं तृतीय सोमवार को वृत्त स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन संभागीय कार्यालय एसटीएम संभाग चंबल कालोनी महू नीमच रोड़ मंदसौर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी शिकायत का शिविर में उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण करवा सकते है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।