रतलाम। कर्म ही पूजा है के मंत्र पर नौकरी में काम कर समाज में प्रतिष्ठा, इज्जत और आदर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त उद्गार सेवानिवृत्त जिला क्रीडा अधिकारी आर.सी. तिवारी ने जिला व्यायाम शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। संघ पदाधिकारियों द्वारा तिवारी का साफा पहनाकर एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आलोट, जावरा, पिपलौदा एव रतलाम क्षेत्र के व्यायाम शिक्षकों ने तिवारी द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया गया।जिला क्रीडा अधिकारी महेन्द्रसिंह सोलंकी का भी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक अपारसिंह गंभीर, मनुदेव सिंह चन्द्रावत, अशोक व्यास, कृष्णलाल शर्मा, विजय रावल, महेन्द्र शुक्ला, ओमप्रकाश परमार, मनीष शर्मा, दीपेन्द्रसिंह ठाकुर, राहुल वर्मा, राजेश कोठारी, पृथ्वीराजसिंह राठौर, शंकरलाल मालवीय, तेज कुमार गौड, जुल्फीकार कुरैशी, बद्रीलाल बसेर, अशोकसिंह गौड, प्रहलाद बैरागी, दातार सिंह शक्तावत, उषा गुप्ता, प्रतीक्षा व्यास, अमरसिंह राजपूत उपस्थित थे। उषा गुप्ता, अपार सिंह गंभीर, अमरसिंह राजपूत ने संगीतमय गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन विजय रावल ने किया तथा आभार महेन्द्रसिंह सोलंकी ने माना।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।