नीमच। रेलवे ने रतलाम रेल मंडल के रतलाम-नीमच रेल मार्ग पर दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के कारण रतलाम रेल मंडल की 2 यात्री गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 18 और 19 मई को रतलाम से मंदसौर, नीमच और चित्तौड़गढ़ की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को इन दो इन 2 यात्री गाड़ियों की सुविधा नहीं मिल सकेगी।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम पैसेंजर आज 18 मई 2023 को यमुना ब्रिज से चलने वाली चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19327 रतलाम-उदयपुर सिटी पैसेंजर 19 मई 2023 को रतलाम से चलने वाली चित्तौड़गढ़ स्टेशन से चलेगी तथा रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।